गांदरबल। ग्रामीण विकास विभाग (आरडीडी) एवं पंचायती राज विभाग के सचिव एजाज असद ने शनिवार को तुलमुल्ला स्थित माता खीर भवानी मंदिर में यात्री निवास के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए जल्द पूर्ण करने के लिए तेजी लाने का निर्देश दिया। सचिव ने कार्य के पूर्ण हो चुके चरणों की समीक्षा की और शेष कार्यों की समय-सीमा के बारे में विस्तृत जानकारी ली। आरईडब्ल्यू के कार्यकारी अभियंता को निर्माण कार्य की गति में तेजी लाने और अनावश्यक देरी से बचने के लिए, विशेष रूप से धन की उपलब्धता से संबंधित किसी भी समस्या की तुरंत सूचना देने को कहा। इस दौरान गांदरबल के उपायुक्त जतिन किशोर, ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक शब्बीर हुसैन भट आदि लोग मौजूद रहे।