पुलवामा। काकपोरा रेलवे स्टेशन के पास एक महिला चलती ट्रेन से गिरने से घायल हो गई। उसकी पहचान वाहीबोग पुलवामा की फातिमा के रूप में हुई है। वह श्रीनगर से बनिहाल की ओर जा रही थी। काकपोरा स्टेशन के पास पहुंचने से उसका पैर फिसला और वह गिर गई। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।