श्रीनगर। श्रीनगर से सांसद आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी ने जेलों में बंद कैदियों की रिहाई के लिए सभी से दुआ करने की अपील की है। एक्स पर पोस्ट और एक वीडियो के माध्यम से उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र महीना है, ऐसे में मैं खुद और आप सभी मिलकर दुआ करें कि जेलों में बंद हमारे युवाओं की जल्द रिहाई हो। उन्होंने अपनी पोस्ट में खुर्रम के बारे में लिखा कि उसने अपने बच्चों से चार साल दूर बिताए हैं। इरफ़ान को उसकी शादी के एक महीने बाद ही ले जाया गया था, कल उसकी कैद के दो साल पूरे हो गए। उन्होंने कहा कि पांच हजार से हमारे नौजवान जेलों में हैं, उनका हक उन्हें नहीं मिल रहा है। उन्होंने लिखा कि इस जमातुल-विदा पर, जब हम गाजा के लिए आंसू बहा रहे हैं, तो हमें अपने देश के अन्यायपूर्ण क़ैदियों को भी याद रखना चाहिए, जैसे शारजील इमाम और उमर खालिद। हमारे पास दुआ की ताकत है।