श्रीनगर। शोपियां जिले में सोमवार को सांप्रदायिक सौहार्द को भड़काने वाला भाषण देने के आरोप में मौलवी पर मामला दर्ज किया गया। जैनपोरा पुलिस स्टेशन को सूचना मिली थी कि बाबापोरा शोपियां निवासी मौलवी ने इलेक्ट्रॉनिक साधनों का उपयोग करके दुर्भावनापूर्ण इरादे से भाषण दिया था।