श्रीनगर। सोपोर पुलिस ने राखी सुल्तानपोरा सुंबल में एक मंजिला घर के साथ पोल्ट्री फार्म और दो कनाल जमीन कुर्क की है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि यूएपीए के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि कुर्की की कार्रवाई विधिवत गठित पुलिस टीम और कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई। हालांकि पुलिस ने आरोपी की पहचान की जानकारी नहीं दी।