श्रीनगर। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक नशा तस्कर की संपत्ति कुर्क की है। इसकी कीमत लगभग 18 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्कर की पहचान हजरतबल के जावेद अहमद वानी के रूप में हुई है। वानी के खिलाफ पुलिस स्टेशन जकूरा में केस दर्ज था। इसके तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक यह संपत्ति नशा तस्करी से अर्जित आय से खड़ी की गई थी।