श्रीनगर। जम्मू एंड कश्मीर बैंक ने सोमवार को वित्त वर्ष 2024-25 की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही के लिए शुद्ध लाभ में 26.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। इसी के साथ 531 करोड़ रुपये की वृद्धि अभी तक हुई है। हालांकि बीते 421.08 करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की थी। बैंक के प्रवक्ता ने कहा कि वित्तीय संस्थान वार्षिक लाभप्रदता लक्ष्य को पूरा कर रहा है। यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में बैंक का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 32.7 प्रतिशत बढ़कर 1,497.92 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 1,128.60 करोड़ रुपये था।