फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान हमारे गौरव को बहाल करने के लिए रोडमैप : राथर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने पटना में 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन 2025 में भाग लिया। सम्मेलन का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया। राथर ने कहा कि संविधान न केवल शासन प्रणाली स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण है। बल्कि यह हमारे गौरव को बहाल करने के लिए एक रोडमैप है। अध्यक्ष ने कहा कि हमारा संविधान नागरिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान की 75वीं वर्षगांठ हमारी उपलब्धियों पर विचार करने, हमारी कमियों को स्वीकार करने और हमारे राष्ट्र को आकार देने वाले मूल्यों को बनाए रखने के लिए हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें