कुपवाड़ा। जम्मू-कश्मीर सड़क दुर्घटना पीड़ित निधि-2022 के तहत अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) एम रौफ रहमान ने राष्ट्रीय राजमार्ग मटीपोरा ड्रगमुल्ला में सड़क दुर्घटना में मरने वाले मृतक के परिजनों को अनुग्रह राशि के रूप में 1 लाख रुपये का चेक सौंपा। पिछले सप्ताह कुपवाड़ा की उपायुक्त आयुषी सूदन की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समिति ने अनुग्रह राशि स्वीकृत की।