श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सुनील भट को पार्टी के कश्मीरी प्रवासी प्रकोष्ठ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पीडीपी का मानना है कि वह प्रवासियों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने के प्रयासों का नेतृत्व करेंगे और उनके अधिकारों और कल्याण को सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेंगे। पीडीपी ने सुनील भट को अपनी शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनका नेतृत्व समुदाय के समर्थन और वकालत के लिए प्रकोष्ठ की पहल को और आगे बढ़ाएगा।