श्रीनगर। नौहट्टा पुलिस स्टेशन की टीम ने ठगी के एक मामले में 30 हजार रुपये वसूल किए हैं। शौकत अहमद शेख निवासी जाहिद पोरा ने लिखित शिकायत दी थी कि शेख कॉलोनी, मखदूम साहिब निवासी फैयाज अहमद शेख ने उसके भाई सजाद शेख को पुलिस की हिरासत से छुड़ाने का झांसा देकर उससे 30,000 रुपये ठग लिए हैं। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और पूरी राशि बरामद कर ली।