फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बांदीपोरा में आतंकी मददगार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मददगार को गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम को जिले में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। चेकिंग के दौरान उसके पास से एक पिस्तौल, एक ग्रेनेड और 15 कारतूस बरामद हुए। आतंकी मददगार की पहचान वसीम अहमद मलिक निवासी गुंडपोरा रामपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें