फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: केपीडीसीएल ने डिजिटल भुगतान में दर्ज की वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (केपीडीसीएल) ने डिजिटल भुगतान में वृद्धि की है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के बिजली बिलों के भुगतान के तरीके में बदलाव किया है। अप्रैल 2018 में मामूली 3.32 फीसदी से दिसंबर 2024 में 79.90 फीसदी तक डिजिटल माध्यम तक बिलों का भुगतान किया जा रहा है। उपलब्ध डेटा के अनुसार, केपीडीसीएल वर्तमान में बिल भुगतान के लिए कई डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। इसमें बिल सहूलियत वेब पोर्टल, एंड्रॉइड और आईओएस के लिए मोबाइल एप्लिकेशन, गूगल पे, पेटीएम जैसी भारत बिल भुगतान प्रणाली (बीबीपीएस) सेवाओं के साथ एकीकरण शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें