फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तलाशी अभियान में सैन्यकर्मी की हृदयाघात से गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जिले के ऊपरी इलाकों में शुक्रवार को तलाशी अभियान में शामिल एक सैन्यकर्मी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मंगलवार को हारवन के दाछीगाम जंगल क्षेत्र में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान चल रहा था। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर आतंकी जुनैद अहमद भट को ढेर किया था। जुनैद 20 अक्तूबर को गांदरबल के गगनगीर हमले में शामिल था। हमले में आतंकियों ने एक स्थानीय डॉक्टर के साथ छह गैर-स्थानीय मजदूरों की हत्या कर दी थी। सैन्य अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सुरक्षाबल शहर के हारवन इलाके में फकीर गुजरी, दारा में आतंकियों की तलाश कर रहे थे। इस दौरान सुबह एक सैन्य जवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जवान की पहचान सेना की 34 असम राइफल्स के जसविंदर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें