जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उमरा से लौटने के बाद जम्मू नागरिक सचिवालय में अपना कामकाज शुरू किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की। इसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस के सदस्यों के साथ-साथ उद्योग से जुड़े लोग भी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक भी। उनके कामकाज की समीक्षा कर जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए। सोमवार को सचिवालय में काफी संख्या में प्रतिनिधिमंडल मंत्री व मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे।