श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी ने वीरवार को विधानसभा चुनाव में दूसरे और तीसरे चरण के लिए नामांकित 24 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की संसदीय मामलों की समिति के अध्यक्ष मोहम्मद दिलावर मीर ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी छानपोरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
इस सूची में कहा गया है कि सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी - 23 छानपोरा से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा मोहम्मद अशरफ मीर - 22 लाल चौक, जफर हबीब शाह - 26 सेंट्रल शाल्टेंग, मोहम्मद अशरफ पालपोरी- 25 ईदगाह, सैयद मुजफ्फर रिजवी - 28 बीरवाह, रियाज भड़ाना – 29 खान साहब, गुलाम हसन मीर - 11 गुलमर्ग, यावर दिलावर मीर - 08 रफियाबाद, गुलाम मोहम्मद वार - 07 सोपोर, शब्बीर अहमद लोन - 10 बारामुला, रियाज अहमद शेख - 13 पट्टन, शब्बीर अहमद शाह - 12 वागूरा क्रीरी, इम्तियाज अहमद पर्रे- 14 सोनावारी, राजा मंज़ूर - 01 करनाह, मोहम्मद अमीन भट - 3 कुपवाड़ा, अब्दुल रहीम वानी - 4 लोलाब, डॉ. नूर-उद-दीन शाह - 2 त्रेहगाम, मोहम्मद मुनव्वर ख्वाजा - 6 लंगेट, मंजीत सिंह - 71 विजयपुर, एडवोकेट साहिल भारती - 69 रामगढ़, एडवोकेट लवली मंगोल - 70 सांबा (एससी), चौधरी यासिर अली - 63 बनी, सैयद मंज़ूर हुसैन शाह - 85 राजोरी (एसटी) और शाह मोहम्मद तांत्रे – 89 पुंछ हवेली से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने कहा कि दूसरे और तीसरे चरण के लिए शेष निर्वाचन क्षेत्रों की सूची पीएसी की बैठक के बाद प्रचारित की जाएगी।