श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बडगाम और माजहोम स्टेशन के बीच यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान की जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को चिकित्सकीय-कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।