फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: निष्पक्ष चुनाव के लिए गंभीर मामलों में शामिल लोगों को लिया जा रहा हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए केवल गंभीर मामलों वाले व्यक्तियों को ही हिरासत में रखा गया है। श्रीनगर पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ शरारती तत्वों के पिछले आचरण और चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने की प्रवृत्ति व आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए हिरासत में लिया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार कानून की निवारक धाराएं कानून प्रवर्तन एजेंसियों को शांति और अच्छे व्यवहार को बनाए रखने के लिए सुरक्षा प्रदान करती हैं। ऐसे तत्व आतंकवादियों के ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू), आतंकी सहयोगी, आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा, कानून और व्यवस्था की घटनाओं में शामिल रहे हैं और उनका आपराधिक इतिहास रहा है। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कानून में परिकल्पित उचित प्रक्रिया के तहत ऐसे उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें