श्रीनगर। पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (पीसी) के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने वीरवार को हंदवाड़ा और कुपवाड़ा दो सीटों से नामांकन पत्र दाखिल किया। अलगाववादी से मुख्यधारा के राजनेता बने लोन ने पूर्ववर्ती विधानसभा में हंदवाड़ा का प्रतिनिधित्व किया है। लोन ने हाल ही में कहा था कि वह कुपवाड़ा से भी चुनाव लड़ेंगे। सज्जाद लोन इस साल की शुरुआत में उत्तरी कश्मीर की बारामुला लोकसभा सीट से संसदीय चुनाव हार गए थे। उन्होंने पहले हंदवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया, फिर कुपवाड़ा से। लोन के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और उनके समर्थक भी थे। पत्रकारों से बात करते हुए लोन ने अपनी सफलता का भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें कुपवाड़ा जिले के लोगों पर पूरा भरोसा है।