श्रीनगर। बीरवा बड़गांव से नेशनल कॉन्फ्रेंस को शनिवार को झटका लगा। ब्लॉक अध्यक्ष गुलाम अहमद खान पार्टी से नाता तोड़कर पीडीपी में शामिल हो गए। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने उनका पार्टी में आने पर स्वागत किया। महबूबा मुफ्ती ने उम्मीद जताई के गुलाम अहमद खान के आने से बडगाम जिले में पार्टी का जनाधार और बढ़ेगा। बता दें, गुलाम अहमद खान नेशनल कांफ्रेंस के लिए वर्षों से काम कर रहे थे, लेकिन पिछले कई दिनों से वह पार्टी से नाराज चल रहे थे।