श्रीनगर। कश्मीर घाटी के प्रमुख चिकित्सक डॉ. नसीर अहमद अवान रविवार को पीपुल्स कांफ्रेंस में शामिल हो गए। सरकारी मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में प्रोफेसर और सर्जन के रूप में काम कर चुके डॉ. नसीर रविवार को पार्टी अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन, महासचिव इमरान रजा और वरिष्ठ नेता कनीज फातिमा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। नसीर के करनाह विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। वह विधानसभा चुनावों में पीपुल्स कांफ्रेंस के प्रत्याशी हो सकते हैं।
बडगाम के हंजुक गांव में भीषण आग में जला इमामबाड़ा
बडगाम। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के हंजुक गांव में एक इमामबाड़े में भीषण आग लग गई। इससे इमारत पूरी तरह जल गई। आग शनिवार मध्यरात्रि लगी। दमकलकर्मियों, पुलिस और स्थानीय लोगों के बुझाने से पहले ही इमामबाड़ा जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है।