फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलवामा में बरामद आईईडी छह किलो की थी, तीन ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पुलवामा के नेहामा गांव में रविवार को बगीचे से बरामद दो आईईडी छह किलो की थी। इसे मुठभेड़ में मारे गए लश्कर कमांडर रियाज अहमद डार ने तैयार किया था जिसे उसके ओजीडब्ल्यू नेटवर्क के शाकिर बशीर ने बगीचे में छिपा रखा था। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के तीन ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दो-तीन जून की रात नेहामा गांव में लश्कर कमांडर रियाज अहमद डार व उसके साथी रईस अहमद डार के छिपे होने की जानकारी पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान हुई मुठभेड़ में दोनों मारे गए थे। मौके से एके 47 राइफल, पिस्टल व गोलियां बरामद की गई थीं। जांच में पता चला कि इन आतंकियों को नेहामा गांव के तीन ओजीडब्ल्यू बिलाल अहमद लोन, सज्जाद गनेई व शाकिर बशीर शरण देते थे। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि मारे गए आतंकियों की ओर से तैयार दो आईईडी को शाकिर बशीर ने बगीचे में छिपा रखा था। छह किलो वजन की आईईडी को बाद में पुलिस ने सेना की मदद से नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें