जम्मू। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कश्मीर में हो रहे आतंकी हमलों को गंभीर चिंता का विषय बताया है। कर्रा ने कहा, इन हमलों का समय बहुत ही संदिग्ध है। क्योंकि हमारे यहां बहुत ही शांतिपूर्ण चुनाव हुए और चुनाव से पहले, हमारे पास एक शांतिपूर्ण समय था। हालांकि चुनाव के तुरंत बाद यह सब शुरू हो गया है। इसलिए, यह चिंता का विषय है और यह चुनावों के बाद ही क्यों शुरू हुआ है।