श्रीनगर। मीरवाइज़ मौलवी उमर फारूक को शुक्रवार को श्रीनगर की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज़ पढ़ने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने दावा किया कि उन्हें बिना जानकारी दिए निगीन स्थित घर पर नजरबंद रखा गया है। मीरवाइज़ ने एक बयान में कहा, यह एक और शुक्रवार है जब उन्हें जुमे की नमाज अदा करने के लिए जामा मस्जिद जाने से रोक दिया गया। मेरे घर के गेट के सामने एक वाहन खड़ा कर दिया गया है।