कुपवाड़ा। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलाम जीलानी की अध्यक्षता में पांच अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया। समारोह में एक उप-निरीक्षक, तीन सहायक उप-निरीक्षक और एक हेड कांस्टेबल को क्रमशः निरीक्षक, उप-निरीक्षक और सहायक उप-निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया।