श्रीनगर। सरकार की तरफ से मार्च में विधानसभा सत्र आयोजित करने की सिफारिश की खबरों के बीच, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में सत्र आयोजित करना अधिकांश विधायकों के लिए असुविधाजनक होगा। एक्स पर एक पोस्ट में लोन ने मार्च के पहले सप्ताह से विधानसभा सत्र बुलाने की सरकार की योजना का विरोध किया।