बडगाम। जिला पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने वीरवार को नसरुल्लाहपोरा गांव में एक नाके पर यह कार्रवाई की है। आरोपियों की पहचान दानेश्वर प्रसाद और लक्ष्मण प्रसाद निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। आरोपियों के पास 195 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस थाना बडगाम में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है।