कुपवाड़ा। हंदवाड़ा पुलिस के सहयोग से लंगेट वन प्रभाग ने रात्रि गश्त के दौरान अवैध लकड़ी से लदे एक टाटा मोबाइल वाहन को जब्त किया। वन विभाग के अनुसार वाहन में 77 सीएफटी लकड़ी के सात लट्ठे पाए गए, जिन्हें मावर वन रेंज के कम्पार्टमेंट संख्या 43 से अवैध रूप से काटा गया था। वाहन को मावर रेंज के संजीपोरा स्थित याहामा मुकाम में रोका गया। इस दौरान मलिकपोरा निवासी लकड़ी तस्कर और हिस्ट्रीशीटर मंजूर शबांगी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि वाहन चालक मौके से भागने में सफल रहा।