हंदवाड़ा। उत्तर कश्मीर के हंदवाड़ा के हचमर्गी गांव क्षेत्र में मंगलवार सुबह आग लगने से कम से कम दो आवासीय घर क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह गांव हचमारी में जगीर अहमद बधाना के घर में आग लग गई, जो पास के एक अन्य घर तक फैल गई। अग्निशमन वाहनों की मदद से कर्मियों ने सेना व स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पा लिया। इस बीच, हफरूदा के सेना कैंप 2 राजपूत ने प्रभावित परिवार को तत्काल राहत प्रदान की, जिसमें भोजन, राशन, कंबल और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं।