फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बांदीपुरा-श्रीनगर रोड पर मिली संदिग्ध वस्तु, यातायात रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। रोड ओपनिंग पार्टी ने बांदीपोरा-श्रीनगर रोड के किनारे नादिहाल इलाके में एक संदिग्ध वस्तु बरामद की। एहतियात के तौर पर दोनों ओर से यातायात को रोक दिया गया। इससे वाहनों की कतारें लग गईं। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। दस्ते ने इलाके को खाली कराया। जांच में कोई विस्फोटक उपकरण या आईईडी नहीं मिली। इसके बाद सड़क को सामान्य यातायात के लिए खोल दिया गया। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी खबर वायरल हो रही है कि श्रीनगर-बांदीपोरा हाईवे पर आईईडी मिली है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें