फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: काजीगुंड की इशरत ने सुपरवाइजर परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। जिले के काजीगुंड के वाईके पोरा की निवासी 28 वर्षीय इशरत निसार ने इस साल जून में जेकेएसएसबी द्वारा आयोजित सुपरवाइजर परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने परीक्षा में 78.23 फीसदी अंक हासिल किए। कुल 103,118 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

निसार अहमद राथर की बेटी इशरत निसार ने 2008 में डिवाइन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंटिफिक एजुकेशन से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद काजीगुंड और वाईके पोरा के गौसिया पब्लिक स्कूल और बाद में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की। उन्होंने महिला कॉलेज अनंतनाग से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 2019 में कश्मीर विश्वविद्यालय से पर्यटन प्रबंधन में एमबीए की।
इशरत अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को देती हैं। इशरत ने बिना किसी औपचारिक कोचिंग के परीक्षा की तैयारी की। केवल ऑनलाइन अध्ययन संसाधनों से तैयारी की। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें