श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख निदेशालय की तरफ से युवाओं के कौशल को विकसित करने के प्रयास जारी है।
ऐसी ही एक पहल के तौर पर निदेशालय ने 2 से 11 सितंबर तक एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी नगरोटा में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया है। इस शिविर में 468 एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं।
शिविर के हिस्से के रूप में 5 से 9 सितंबर तक स्मार्टफोन फिल्म निर्माण पाठ्यक्रम शुरू किया है। इसमें 51 कैडेट भाग ले रहे हैं। इस पाठ्यक्रम का नेतृत्व फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) पुणे के निदेशक अमजद जामी कर रहे हैं। इसमें कैडेटों को फिल्म निर्माण के लिए स्मार्टफोन तकनीक का रचनात्मक उपयोग करने का तरीका बताया जा रहा है।