गांदरबल। नारानाग में वीरवार को एक गैर स्थानीय ट्रेकिंग करने वाले व्यक्ति का शव बरामद किया गया, जबकि समूह के अन्य लोगों का पता नहीं चल पाया है।
एक अधिकारी ने बताया कि कंगन से जम्मू कश्मीर पुलिस की एक टीम ने शव को चिकित्सकीय-कानूनी औपचारिकताओं के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने मृतक की पहचान रोहित सयाल (44) निवासी दक्षिण पश्चिम दिल्ली के रूप में हुई है। अधिकारी शेष ट्रेकिंग करने वालों की तलाश कर रहे हैं।