श्रीनगर। विधानसभा चुनाव से पहले जिला विकास परिषद (डीडीसी) की अध्यक्ष सफीना बेग ने रविवार को जम्मू-कश्मीर हज कमेटी के अध्यक्ष पद से मुक्त करने का अनुरोध किया।
बेग ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को लिखे पत्र में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए एलजी प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर हज कमेटी के अध्यक्ष के रूप में बने रहना उनके लिए चुनौतीपूर्ण है। बेग ने कहा, जिम्मेदारियों को संभालना संभव नहीं है। वह वर्तमान में विधानसभा चुनावों की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।