फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu kashmir News : दो स्कूलों में तिरंगा न फहराने पर सात शिक्षक निलंबित, जांच कमेटी गठित

Thu, 18 Aug 2022 01:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़

सार

Jammu kashmir News : मामले को लेकर जांच कमेटी भी गठित की गई है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों और कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद इन दो स्कूलों में झंडा नहीं फहराया गया। इससे स्थानीय लोगों में रोष है।
विज्ञापन
तिरंगा... - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रध्वज नहीं फहराने पर उपमंडल छात्रू के इंद्रवाल इलाके के मिडिल स्कूल बटवारी एवं प्राथमिक स्कूल डोगा बटवारी के सात शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। मामले को लेकर जांच कमेटी भी गठित की गई है। 

विज्ञापन


आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों और कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद इन दो स्कूलों में झंडा नहीं फहराया गया। इससे स्थानीय लोगों में रोष है।

उधर, झंडा नहीं फहराने की सूचना मिलने के बाद जोनल शिक्षा अधिकारी इंद्रवाल ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए जांच कमेटी गठित कर दी है। इसमें जोनल एजुकेशन प्लानिंग ऑफिसर शाहनवाज, हाई स्कूल गोरीनाला के हेडमास्टर रवींद्र कुमार और हाई स्कूल सिंहपुरा हेडमास्टर जाहिदा तब्बसुम को रखा गया है। 
विज्ञापन


मामले पर मुख्य शिक्षा अधिकारी किश्तवाड़ सुदर्शन शर्मा ने कहा कि इस संबंध में जांच की गई है। दोषी शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिक्षक अयाज अहमद, साजिद अहमद वानी, फारूक अहमद बूमल, गुलाम मोहिउद्दीन वानी, मोहम्मद सिकंदर मिडिल स्कूल बटवाड़ी के हैं, जबकि शाहिदा बानू और गुलाम हुसैन भट प्राथमिक स्कूल डोगा बटवारी के हैं। इन्हें निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें