जम्मू। संभाग के सभी दस जिलों के स्कूलों में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधक की गाइडलाइन के साथ स्कूल सुरक्षा नीति लागू होगी। विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने सभी दस जिलों में योजना के कार्यान्वयन के लिए नोडल अधिकारियों के साथ फील्ड अधिकारी नियुक्त किए हैं। ये अधिकारी स्कूलों में आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी इंतजाम पुख्ता करेंगे। आपात स्थिति से निपटने के लिए स्कूलों में जरूरी उपकरणों की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ असुरक्षित भवन की पहचान करने के साथ उनकी स्थिति में सुधार के लिए फंड की भी व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा प्रबंधों के लिए विशेष फंड जारी होगा, जिसका उपयोग स्कूलों में आपदा प्रबंधन पर खर्च किया जाएगा। इसमें डिवीजनल स्तर से लेकर जिला स्तर टीमें बनी हैं।
--------
डिवीजन स्तर पर ये
अधिकारी करेंगे निगरानी
- ममता शर्मा, उपनिदेशक प्लानिंग
- रोमेश कुमार, काउंसलिंग हेड
- सुरेंद्र कुमार, काउंसलिंग सेल सदस्य
--
जिला स्तर पर ये अधिकारी होंगे
- संबंधित जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी
- जिला शिक्षा योजना अधिकारी
- फिल्ड अधिकारी इसमें लेक्चरर व मास्टर होंगे।
--
इन जिलों में ये होंगे नोडल अधिकारी
जिला अधिकारी
जम्मू ऋषि कपूर
सांबा रमेश शर्मा
कठुआ हरदीप सिंह
उधमपुर विष्णु दास सूखा
रामबन इरफान वानी
रियासी विपिन कुमार शर्मा
किश्तवाड़ संदीप कुमार राठौड़
डोडा इरशाद हुसैन जरगर
राजोरी रोहित रैना
पुंछ रवि कांत शर्मा