बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत लोअर कार्थोली के वार्ड नंबर 6 में एक दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुकान के मालिक प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि वीरवार सुबह उनका दोस्त घर आया और बताया कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। इस पर वह दुकान पर पहुंचे और देखा कि ताले टूटे हुए थे और शटर खुला था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया। एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा निहार रंजन भी मौका देखने आए। दुकान से नकदी और खाने-पीने का समान चोरी हो गया है। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो तीन चोर वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।