ज्यौड़ियां। कोरोना महामारी के चलते रढोत्रा बिरादरी की पंचायत मट्टू के गांव दतयाल-दानपुर में स्थित दाती सियावती स्थान पर 19 जून को होने वाली मेल स्थगित कर दी गई है। बिरादरी के चेयरमैन नत्थू राम शर्मा एवं नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते बिरादरी की तरफ से मेल को स्थगित करने का फैसला लिया गया, जबकि अभी तक मेल की दूसरी कोई भी तिथि तय नही की गई। इसलिये बिरादरी के सभी लोगों से अपील है कि कोरोना एसओपी का पालन करते हुए घरों में दाती की पूजा अर्चना करें।