सांबा। कोरोना संक्रमण का प्रसार बढ़ता जा रहा है। जिला प्रशासन लोगों को मास्क पहनने और टीकाकरण के लिए जागरूक कर रहा है। वीरवार को जिले में कोरोना के 77 मामले सामने आए हैं। इनमें से केवल पांच लोगों का ही यात्रा इतिहास है। जिला प्रशासन के एडीडीसी टीआर शास्त्री ने सोशल मीडिया पर लोगों कों घरों में ही रहने की अपील की। उन्होंने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लोगों से सहयोग मांगा। कहा, जरूरी काम पर घर से निकले और मास्क का प्रयोग करें। बार-बार साबुन से अपने हाथ साफ करें।