घगवाल। कोविड प्रोटोकाल का पालन न करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। सब डिविजनल मजिस्ट्रेट घगवाल रामकेश शर्मा की अगुवाई में राजस्व और पुलिस अधिकारियों की टीम वीरवार को घगवाल के मुख्य बाजार में पहुंची। प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वालों से 2300 रुपये जुर्माना वसूला गया। इनमें से ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं पहने थे।