फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिजली पोल लगाने के कार्य पर उठे सवाल

Sun, 22 Feb 2026 02:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
पुरमंडल में बिजली पोल लगाने के कार्य पर उठे सवाल11 हजार वोल्ट लाइन पुल के पास से गुजारने पर लो
विज्ञापन
पुरमंडल। पुरमंडल में इन दिनों बिजली विभाग की ओर से नए पोल लगाने और नई विद्युत लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। उनका आरोप है कि विभाग की ओर से 11 हजार वोल्ट क्षमता वाली हाई टेंशन लाइन बिछाते समय सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जा रहे लोहे के बिजली पोल भविष्य में खतरे का कारण बन सकते हैं। लोगों ने बताया कि इन पोल पर डाली जा रही 11 केवी की तारें पैदल चलने वाले लोहे के पुल के बिल्कुल पास से गुजर रही हैं। यह पुल पुरमंडल में मंदिरों की ओर जाने का मुख्य मार्ग है। लोगों ने आशंका जताई कि यदि तारों में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी, शॉर्ट सर्किट या करंट लीकेज की स्थिति उत्पन्न होती है तो बड़ा हादसा हो सकता है। बरसात या नमी के मौसम में लोहे के पुल के समीप हाई वोल्टेज लाइन होना और भी जोखिम भरा साबित हो सकता है। पूर्व शिक्षक गोविंद राम शर्मा, पूर्व शिक्षक पर्स राम, पूर्व पंच अनिल वर्मा और पूर्व पंच सुरेश कुमार सहित कई स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ महीने पहले इसी क्षेत्र में बिजली लाइन से जुड़े हादसे में दो लोगों की करंट लगने से मौत हो चुकी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पुरानी लाइन की मरम्मत कर सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें