पुरमंडल। ब्लॉक पुरमंडल में हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा न होने के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी खेमराज शर्मा, अजय कुमार शर्मा, यशपाल, विद्यासागर, ताराचंद और स्वर्ण सिंह आदि ने कहा कि इंटरनेट की गति धीमी होने के चलते सरकारी संस्थानों में काम करवाने में बाध आ रही है। ऑनलाइन कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले छात्रों को पेश आ रही है। लोगों ने प्रशासन से पुरमंडल के दर्जनों गांवों के लोगों को ब्रॉडबैंड इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है।