पुरमंडल। सेना ने पाडल गांव के ऊपर उड़ रहे एक ड्रोन को मार गिराया। इसका अवशेष शनिवार को देखा गया। वहीं जसवाल गांव में भी ड्रोन के अवशेष मिले। एक शैल भी बरामद किया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने इसे निष्क्रिय करने के लिए सेना को सूचित किया। लोगों के अनुसार मार गिराए गए ड्रोन के अवशेष पेड़ पर गिरने से पेड़ पर भी आग लग गई थी। हालांकि थोड़ी देर में वह बुझ गई।