सुंदरबनी। बीएसएफ ने डिप्टी कमांडेंट तरुण गुप्ता और कांस्टेबल उदय कुमार को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। इसके लिए विशेष कार्यक्रम बलिदान स्थल सेरी गांव सुंदरबनी में संपन्न हुआ। इसमें अधिकारियों, जवानों, भूतपूर्व सैनिकों एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।