बिश्नाह। बिश्नाह में सोमवार को बच्चे को टक्कर मारकर ऑटो चालक मौके से भाग गया। गंभीर रूप से घायल होने के चलते बच्चे को जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया गया। शाहन वर्मा (12) पुत्र सुभाष कुमार निवासी वार्ड नंबर 6 जैसे ही दोपहर को अपने घर से बाहर सड़क पर निकला, तभी ऑटो ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से शाइन वर्मा सड़क पर गिरा गया। हादसे में बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई। टक्कर मारने के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने तुरंत घायल शाइन को बिश्नाह उप जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शाइन को जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया।