बिश्नाह। कस्बे के वार्ड नंबर 6 में शुक्रवार को किराना दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जल गया। दुकान के मालिक देवराज ने बताया कि शुक्रवार को उनकी दुकान बंद थी तभी शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी। आसपास के लोगों ने दुकान के अंदर से धुंआ और आग की ऊंची लपटें निकलते देखीं। उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी ने समय रहते मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस भीषण अग्निकांड से देवराज को भारी आर्थिक क्षति हुई है जिसके चलते उन्होंने स्थानीय प्रशासन से उचित मुआवजे और मदद की गुहार लगाई है। संवाद