फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिशनाह में शिवसेना डोगरा फ्रंट ने निजी स्कूलों के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। कस्बे में रविवार को शिवसेना डोगरा फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने निजी स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने निजी स्कूलों पर मनमाने तरीके से बच्चों के अभिभावकों से स्कूल फीस वसूलने का आरोप लगाया। कहा कि कुछ निजी स्कूल किताबें और स्कूल यूनिफॉर्म चुनिंदा दुकानों से खरीदने के लिए बच्चों के माता-पिता पर दबाव बना रहे हैं। कहा कि गरीब अभिभावकों के लिए अपने बच्चों को पढ़ाना बहुत मुश्किल हो गया है। शिवसेना डोगरा फ्रंट कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री तथा प्रशासन से ऐसे स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही उनके लाइसेंस रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें