बिश्नाह। वार्ड नंबर 13 में वीरवार देर रात को एक तेज रफ्तार स्कूटी सवार की तरफ से सड़क पार कर रहे लगभग 60 वर्षीय बुजुर्ग रुलदू राम को टक्कर मार दी गई। टक्कर से रुलदू राम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद स्कूटी सवार वाहन छोड़कर फरार हो गया। बुजुर्ग की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन इलाज के लिए पंजाब ले गए। बिश्नाह पुलिस की तरफ से एफआईआर दर्ज करके स्कूटी को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।