बिश्नाह। क्षेत्र के तहत आने वाले गांव मखनपुर चाड़कां में सोमवार को चोर घर के बाहर लगी कार के अगले दोनों पहिये खोलकर ले गए। गाड़ी के मालिक मनजीत सिंह ने बताया कि उनके घर में बेटी की शादी है। रविवार शाम को उन्होंने गाड़ी घर के बाहर लगाई थी। सोमवार सुबह जब शादी का कुछ जरूरी सामान लाने के लिए गाड़ी निकालने लगे तो देखा गाड़ी के अगले दोनों पहिये चोरी हो चुके थे। मनजीत सिंह ने पुलिस को तुरंत वारदात की जानकारी दी गई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद