फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिश्नाह में समर्पण दिवस के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

Thu, 12 Feb 2026 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
बिशनाह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित करते भाजपा कार्यकर्ता (फोटो संवाद)
विज्ञापन
बिश्नाह। बिश्नाह में बुधवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित सदोत्रा की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अश्वनी कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। मंडल अध्यक्ष सुमित सदोत्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि पंडित जी एकात्म मानववाद के प्रणेता थे, जिन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि पंडित जी के विचारों को अपनाकर भाजपा को और मजबूत बनाएं। इस अवसर पर पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा ने पंडित दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरणा लेकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की और अंत्योदय का सिद्धांत दिया, जो आज भाजपा की नींव है। उनका जीवन समर्पण और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के विचारों पर चर्चा की और समर्पण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें